ग्वालियर

इस मामले में गोली से घायल होने के लिए 4 लाख रुपए की डील हुई थी। 1.80 लाख रुपए एडवांस लेने वाले घायल को अस्पताल से इलाज के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। घायल के साथ एक षडयंत्रकारी को भी पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर कार से सीन री-क्रिएशन किया। थाना प्रभारी शिवम राजावत ने बताया कि शैलू गुर्जर को शुक्रवार को घटना स्थल पर सीन री-क्रिएशन किया। शैलू ने बताया कि बृजेश परिहार को गोली सचिन गुर्जर ने मारी थी। षडयंत्र रचने घायल बृजेश के मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। गोली मारने वाले सचिन गुर्जर, अरुण गुर्जर व एक अन्य साथी फरार हैं।
थाना प्रभारी शिवम राजावत ने बताया कि शैलू गुर्जर को पुलिस ने 2 दिन की रिमांड पर लिया। इस मामले में पुलिस गोली से घायल हुए बृजेश व मनोज को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। शैलू ने बताया कि ग्रामीण बृजेश परिहार को गोली सचिन गुर्जर ने मारी थी। घटना में उपयोग सफेद स्कॉर्पियों सचिन की थी, जिसे पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।
यह पूरा विवाद जमीन से जुड़ा निकला है। जाटव पक्ष से भूमि के सौदे को लेकर सचिन गुर्जर के साथ विवाद था। इसी विवाद में जाटव पक्ष पर एफआईआर कराने के बाद उनसे जमीन विवाद को निपटाने का षडयंत्र सचिन व शैलू गुर्जर ने रचा था। इसलिए 27 जून को पुलिस में गोली चलाने का झूठा मामला घायल बृजेश ने दर्ज कराया था।
गोली से घायल बृजेश के परिजन 1 जुलाई को उसे थाने से पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने की कोशिश की। आरोपी के परिजन ने थाना प्रभारी व बल से झूमा झटकी की थी। इस पर पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा से छुड़ाने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस आरोपी से डील के एडवांस लिए गए 1.80 लाख रुपए बरामदगी के लिए उसके गांव कनाथर ले जा रही थी, इसी दौरान उसे छुड़ाने की कोशिश की गई थी।
उटीला क्षेत्र में ग्रामीण को घायल कर दुश्मनों को फंसाने की डील करने वाले एक आरोपी पुलिस ने रिमांड पर लिया है। आरोपी से पुलिस घटना व फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी ने कई अहम राज बताए हैं।
(मनीष यादव, एसडीओपी)